Home News Posts यात्री बस खाई में गिरी, 15 मरे

यात्री बस खाई में गिरी, 15 मरे

0
23

यात्री बस खाई में गिरी, 15 मरे

  • उधमपुर जिले में सुबह यात्री बस खाई में गिरी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई,ई जबकि कईई अन्य घायल हो गए।
सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गईई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि एक बड़ा बचाव अभियान चल रहा है। घटनास्थल से कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी।
राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ऊधमपुर के जिला कलेक्टर मिगा शेरपा से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद मुहैया कराईई जा रही है। एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में सिंह ने कहा, ’अभी-अभी मैंने ऊधमपुर के डीसी मिगा शेरपा से बात की। मुझे एक घंटे से भी कम समय पहले रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक यात्री बस के गांव कनोट में एक दुखद सड़क हादसे का शिकार होने की जानकारी मिली थी।
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here