Home News Posts उत्तराखंड गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
17



चम्पावत। वन्यजीव तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक गुलदार की खाल बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम एसओजी व थाना रीठा साहिब पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई वन्य जीव तस्कर गुलदार की खाल सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व पुलिस ने क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान संयुक्त टीम को पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास स्कूटी सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक गुलदार की खाल बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक सिंह बोहरा पुत्र पान सिंह बोहरा निवासी गागरी नदी पार थाना रीठा साहिब जनपद चम्पावत बताया। बताया कि उसने गुलदार को फंदा लगाकर मार था तथा उसकी हड्डियाँ जंगल में छुपा दी हैं। उक्त संबंध में वन विभाग द्वारा आरोपी को रिमांड में लेकर गुलदार की हड्डियों की बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के मोबाइल फोन में गुलदार को फंदा लगाकर मारने संबंधी साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। आरोपी दीपक सिंह बोरा उक्त बरामदा खाल को अपनी स्कूटी मैं एक थ्ौले के अंदर पैक कर किसी व्यक्ति को लोहाघाट की ओर देने जा रहा था। उक्त घटना में कुछ अन्य लोगों के भी नाम आए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here