Home News Posts उत्तराखंड कोच पर लगा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

कोच पर लगा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
155

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी तीरंदाजी कोच पर लगाया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता 14 वर्षीय छात्रा है, जो एक नामी स्कूल में पढ़ती है और वहीं तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही थी। आरोप है कि तीरंदाजी कोच ने छात्रा को डराकर और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि घटना पिछले साल अक्टूबर की है, जिसके बाद आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया। लगातार धमकियों के कारण छात्रा करीब 6 महीने तक चुप रही। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर कनखल थाने में आरोपी कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। जिस पर जांच जारी है। आरोपी कोच मूल रूप से हरियाणा का निवासी है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here