बागेश्वर। राज्य में नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लाखो रूपये की स्मैक बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात नशा तस्करी की एक सूचना के बाद एसओजी टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एसओजी टीम द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जिसके पास से 4.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम हर्षित टम्टा उर्फ हरीश कुमार पुत्र इंदर राम टम्टा निवासी घटबगढ़ वार्ड कोतवाली बागेश्वर जनपद बागेश्वर बताया। एसओजी ने उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारााओंं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।




