Home News Posts Filmy भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने किया राजनीति से संन्यास लेने का...

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने किया राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान!

0
1218

पटना। भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर खेसारी लाल यादव ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। खेसारी लाल के इस ऐलान के बाद अटकलें तेज हो गई कि खेसारी लाल बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं। इस पर खेसारी ने दो टूक कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है क्योंकि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है और वो सच बोलने वाले इंसान हैं। खेसारी लाल यादव ने बीजेपी में जाने की अटकलों पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। वो कलाकार हैं. एक्टर ने कहा कि कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति में सच बोलकर काम नहीं चलता है। खेसारी ने कहा कि वो सच बोलने वाले लोग है। इसलिए राजनीति में नहीं आना चाहते हैं। वो जहां हैं खुश हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि वहां सच्चाई की जगह नहीं है। अब वह सिर्फ संगीत पर ध्यान देना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here