Home News Posts उत्तराखंड भारी मात्रा में चरस सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में चरस सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

0
276



चमोली। पहाड़ो में होने वाली नशा तस्करी में अब महिलाएं भी सामने आने लगी है। बीती शाम पुलिस ने एक सूचना के बाद एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से आधा किलो से अधिक चरस बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम नशा तस्करी की एक पुख्ता सूचना के बाद कोतवाली चमोली पुलिस व एसओजी की टीम ने एक संयुक्त चैकिंंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला के संदिग्ध हावभाव नजर आए। संदेह गहराने पर पुलिस टीम ने क्षेत्रपाल पेट्रोल पंप से पहले स्लाइडिंग जोन के पास वाहन को रोका और महिला की तलाशी ली। तलाशी में उक्त महिला कुंवरी देवी पत्नी इन्द्र मोहन, निवासी गौचर चमोली, उम्र 32 वर्ष के बैग से 512.20 ग्राम चरस बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह चरस किसी व्यक्ति से खरीदी गई थी, जिसे आगे बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने इस पूरे प्लान को ध्वस्त कर दिया। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here