Home News Posts उत्तराखंड पिल्ला गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

पिल्ला गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

0
127
  • दो तमंचे व कारतूस बरामद

देहरादून। पिल्ला गैंग के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपी मातावाला बाग में हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एक सूचना के बाद थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा 2 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके फ्लैट से 2 देसी तमंचे मय 6 जिंदा राउंड बरामद किये गये। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उधम सिंह सैनी पुत्र अनिल सैनी निवासी कनखल हरिद्वार व भानू गोयल पुत्र संजय कुमार गोयल निवासी गंगनहर रुड़की हरिद्वार बताया। बताया कि वह दोनो पिल्ला गैंग के सदस्य है तथा पूर्व में मातावाला बाग में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे, जिसके समबन्ध में दोनो के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here