Home News Posts उत्तराखंड दुकान में आग लगने से युवक की मौत

दुकान में आग लगने से युवक की मौत

0
330

देहरादून। कबाड़ी की दुकान में आग लगने से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
हादसा ऋषिकेश केें हीरालाल रोड स्थित कबाड़ी की दुकान का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 3.30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली कि हीरालाल मार्ग स्थित कबाड़ी की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बाहर से ताला लगा होने के कारण ताले को तोड़ा गया और शटर खोलकर कबाड़ में लगी आग को भी बुझाया। इस दौरान दमकल विभाग की टीम को अंदर एक युवक की बॉडी जली अवस्था में मिली। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आई और युवक की जली बॉडी को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में ले गई। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार युवक अंदर कैसे पहुंचा है।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह तड़के कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। तभी उन्होने बचाओ—बचाओ की आवाज सुनी। शटर बंद होने के कारण वह आवाज लगाने वाले को बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here