- मुख्य पुजारी रावल व मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जानकारी
चमोली। चार धामों में से एक धाम भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाठ बंद होने की तिथि विधि विधान के साथ तय हो गई है। पौराणिक एवं धार्मिक परंपराओं के निर्वाहन करते हुए मुख्य पुजारी रावल धर्माधिकारी और मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच पंचांग गणना के साथ 25 नवंबर 2025 को भगवान बद्री विशाल के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की घोषणा कर दी गई है।
बद्री—केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि धार्मिक परंपराओं का निर्माण करते हुए मुख्य पुजारी एवं धर्म अधिकारी द्वारा पंचांग की गणना की गई जिसके तहत यह तिथि 25 नवंबर 2025 तय हुई है। वर्तमान समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल और केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। बद्री केदार मंदिर समिति द्वारा देश से आने वाले हर श्रद्धालुओं को सुगमता से मंदिर दर्शन करवाने की उचित व्यवस्थाएं की गई है।




