Home News Posts उत्तराखंड वाहन चोर गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

वाहन चोर गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

0
433

  • स्कूटी सहित चार दुपहिया बरामद
  • तीनों आरोपियों पर अन्य राज्यों में भी है कई मुकदमे दर्ज

टिहरी। दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से स्कूटी सहित चुराये गये चार दुपहिया वाहन बरामद हुए है। तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है जिन पर अन्य राज्यों में भी कई मुकदमें दर्ज है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा कांवड़ियो की आड़ में अन्य राज्यों से आ रहे संदिग्धों की तलाश में चैंिकंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस को चौकी तपोवन क्षेत्रांर्तगत हवाई मोड़ के पास बिना नम्बरों की एक संदिग्ध एक्टिवा व बाइक आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो स्कूटी व बाइक सवार तीनं लोग अपने वाहनाें को मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। वाहन के कागजात दिखाने के लिए बोला गया तो वह पुलिस को इधर उधर की बात कहकर टहलाने लगे। इस पर जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि यह वाहन चोरी के है। साथ ही पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक चोरों ने यह वाहन सोनीपत हरियाणा, दोघट बागपत उ.प्र., ज्वालापुर हरिद्वार व मुनि की रेती क्षेत्र से चोरी किये गये थे। पूछताछ में उन्होने अपना नाम तरुण पुत्र जयभगवार्न निवासी ग्राम पल्ला रामलीला चौक एस.बी.आई. बैंक वाली गली थाना अलीपुर बाहरी दिल्ली, प्रहलाद पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम पल्ला हरिजन बस्ती गुरुद्वारे वाली गली म.न. 268 थाना अलीपुर बाहरी दिल्ली व अंकित पुत्र धर्मवीर निवासी चन्दकी नम्बरदार वाली गली म.न. 108 ग्राम पल्ला थाना अलीपुर बाहरी दिल्ली बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म की अपराधी हैं जिन पर अन्य राज्यों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज है।
पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ करने पर सामने आया कि इस गिरोह के सदस्यों द्वारा अपने शौक पूरे करने तथा अपनी जरुरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती प्रदीप चौहान, चौकी प्रभारी तपोवन उ.नि. प्रवीन रावत, उ.नि. सचिन पुण्डीर, अ.उ.नि. दीपक रावत, हे.का. 117 धर्मपाल, हे.का. 64 शिव कुमार व का. कपिल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here