- दो घरों में छुपा कर रखी थी करीब 6 लाख रूपये की अंगे्रजी शराब
- पंचायत चुनावों में की जानी थी इस्तेमाल
टिहरी। पंचायत चुनाव के लिए वोटरों को लुभाने के उदेश्य से एकत्र की गयी 70 पेटी अंग्रेजी शराब सहित पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोेपी द्वारा करीब 6 लाख रूपये की 70 पेटी अंग्रेजी शराब दो घरों में छिपायी गयी थी।
जानकारी के अनुसार बीती रात एक सूचना के बाद थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा ग्राम ग्वाड़ के दो घरों में छापेमारी की गयी। जहंा से उन्होने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर 70 पेटी अंगे्रजी शराब बरामद की। पूछताछ मेंंं उसने अपना नाम नीरज रावत पुत्र गोविन्द रावत निवासी ग्राम ग्वाड़ थाना लम्ब गांव टिहरी गढ़वाल बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। पुलिस को अनुसार आरोपी द्वारा उक्त शराब को चुनाव के दृष्टिगत तस्करी कर सप्लाई के उद्देश्य से दो घरों मे छिपा कर रखी गयी थी।




