Home News Posts उत्तराखंड जहरीले मशरूम खाने से महिला की मौत, दूसरी गम्भीर

जहरीले मशरूम खाने से महिला की मौत, दूसरी गम्भीर

0
342

बागेश्वर। जंगली मशरूम खाने से जहंा एक महिला की मौत हो गयी वहीं दूसरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मामला बागेश्वर जनपद केे कुंवारी गांव का है। बीते रोज गांव की धनुली देवी अपनी बहू कविता देवी के साथ खेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें खेतों में कुछ जंगली मशरूम मिले, जिन्हें उन्होंने तोड़कर सब्जी बनाई और रोटी के साथ खा लिया। कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर गांव वालों ने तुरंत प्राथमिक उपाय किए, लेकिन जहरीला मशरूम खाने के चलते बुजुर्ग धनुली देवी की मौत हो गयी। वहीं बहू कविता देवी की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है और गांव में ही जड़ी—बूटियों से उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। कपकोट एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए गांव भेज दिया गया है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कुमार आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वो जंगली मशरूम न खाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here