Home News Posts उत्तराखंड आठ दरोगाओं के स्थानांतरण, कुदन राम बने प्रेमनगर थाना प्रभारी

आठ दरोगाओं के स्थानांतरण, कुदन राम बने प्रेमनगर थाना प्रभारी

0
425

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने आठ दरोगाओं के स्थानांतरण करते हुए कुंदन राम को प्रेमनगर थाना प्रभारी बनाया।
आज यहां पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के आदेशानुसार जनपद में उपनिरीक्षकों से निरीक्षक स्तर पर पद्दोन्नत हुए निरीक्षकों के स्थानांतरण अन्यत्र जनपदों में होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानों में नियुक्त उक्त पदोन्नत निरीक्षकों को संबंधित थानो से हटाते हुए आचार संहिता से पूर्व जनहित/रिक्तियों के सापेक्ष निम्न उप निरीक्षकों के स्थानान्तरण उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर किये गये। जिसमें उपनिरीक्षक संदीप कुमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन से एसओजी शाखा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमनगर से थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन, उपनिरीक्षक गिरीश नेगी, पुलिस कार्यालय/कैम्प कार्यालय से थानाध्यक्ष रायपुर, उपनिरीक्षक कुन्दन राम, एसओजी शाखा देहरादून से थानाध्यक्ष प्रेमनगर, उपनिरीक्षक सतेन्द्र भाटी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैण्ट, उपनिरीक्षक अशोक राठौर, पुलिस लाइन देहरादून से वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर, उपनिरीक्षक कुलदीप शाह, कोतवाली पटेलनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक पटेलनगर, उपनिरीक्षक विनोद राणा, एसओजी शाखा देहरादून से वरिष्ठ उपनिरीक्षक डोईवाल के पद पर तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here