Home News Posts उत्तराखंड दो कारों की टक्कर में एक की मौत

दो कारों की टक्कर में एक की मौत

0
500


देहरादून। दो कारों की टक्कर में एक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सपेरा बस्ती अजबपुर निवासी सचिन अपनी एवेन्यू कार से सेलाकुई की तरफ जा रहा था जब वह धूलकोट के जंगल में पहुंचा तो उसकी कार सामने से आ रही होण्डा सिटी कार से टकरा गया। दोनों कारों की टक्कर से वहां पर अफरा तफरी मच गयी और दोनों तरफ जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलाकर कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उनको ग्राफिक ऐरा अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने एवेन्यू कार चालक सचिन पुत्र ज्ञानचंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here