टनकपुर। भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी सूचना मिलने पर राहत व बचाव टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को मलबे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे पूर्णागिरि सड़क पर बाटनागाड़ के समीप अत्यधिक वर्षा के कारण एकाएक भू—स्खलन की घटना घटित हुई। इस हादसे में चन्द्रपाल सिंह पुत्र हरप्रसाद,निवासी खच्चर पड़ाव, टनकपुर की मलबे की चपेट में आने से दुःखद मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को मलबे से बाहर निकालकर संयुक्त चिकित्सालय, टनकपुर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा मृतक के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे वर्षा एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त प्रशासन को सूचित करें।




