Home News Posts उत्तराखंड शादी समारोह में हुई हत्या

शादी समारोह में हुई हत्या

0
436
  • दो घायल, हत्यारों की तलाश शुरू

हरिद्वार। शादी समारोह में उस समय अफरा तफरी फैल गयी जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले से बीते रोज एक बारात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गई थी, जिसमें मोहल्ले के कुछ युवक भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि बारात में मोहल्ले के उन युवकों का दूल्हे के कुछ मेहमान युवकों जो कि हापुड़ से आए हुए बताए जा रहे हैं उनसे विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो लोगों ने बीच—बचाव कर मामला शांत करा दिया, बारात भी शाम को वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि उसके बाद रात करीब दो बजे दूल्हे के हापुड़ निवासी मेहमान युवकों ने पठानपुरा मोहल्ले के युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता मामला बहुत बढ़ चुका था। युवकों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक समर पुत्र समरदराज की मौत हो गई, जबकि ओवैस पुत्र रशीद, सलमान पुत्र समरदराज घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here