Home News Posts उत्तराखंड भाजपा ने 22 बागी कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से...

भाजपा ने 22 बागी कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

0
515


हरिद्वार। निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बागी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की संस्तुति पर हरिद्वार, लक्सर और शिवालिक नगर में भाजपा के 22 कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है। सभी बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी ने छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया। आरोप है कि सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here