टिहरी। पुलिस ने खाई में गिरे टैंकर में फंसे दो लोगों को बाहर निकाल उनकी जान बचायी। जिनको स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज टिहरी पुलिस को राहगीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नरेंद्र नगर क्षेत्र में बेमर मार्ग प्रातः 2 बजे एक तेल का टैंकर खाई में गिर गई है। इस सूचना पर प्रभारी चौकी जाजल उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे तो एक तेल का टैंकर बेमर के पास करीब 100 मीटर खाई में गिरा हुआ मिला। बिना देर किए तत्काल एसडीआरएफ को सूचना प्रेषित की गई दुर्घटनाग्रस्त टैंकर में ड्राइवर व क्लीनर थे जो खाई में ही फंसे हुए थे। मौके पर नीचे जाने का रास्ता न पाकर चौकी प्रभारी द्वारा वैकल्पिक रास्ते से पहुंचने का प्रयास किया परंतु अंधेरा और खड़ी चटृान राहत बचाव कार्य में बाधा बनी थी। थोड़ी देर बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर उपस्थित आई इसके बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त प्रयास चालक व क्लीनर को बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से श्री देव सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर भेजा गया जिसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। घायलों ने अपने नाम राजीव पुत्र भपेंद्र शर्मा निवासी कस्बा झालू थाना हल्दोर जनपद बिजनौर (चालक) निखिल पुत्र पपन चौधरी निवासी ग्राम आयतपुर खजूरी नजीमाबाद बताया।




