- गैंग लीडर के बैंक खाते में अवैध ट्रांजेक्शन कराने वाले तीन गिरफ्तार
नैनीताल। उत्तराखण्ड में नकली नोट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने जहंा 9, 13 व 14 अक्टूबर को आठ लोगो को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रूपये के नकली नोट बरामद किये गये थे वहीं अब इस गिरोह के सरगना के तार यूपी और राजस्थान से भी जुड़े पाये गये है। पुलिस ने यूपी और राजस्थान के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो गैंग लीडर के खाते में अवैध ट्रांजेक्शन करवाते थे।
नकली नोट चलाने वाले गैंग लीडर शिवम वर्मा के खातों की जब पुलिस ने जांच की तो उसके बैंक खाते में हुए संदिग्ध ट्रान्जेक्शन को लेकर बैंक प्रबन्धक की ओर से कोतवाली लालकुंआ में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चता कि गैंग लीडर शिवम वर्मा के खाते मे आये उक्त पैसा रिहान पुत्र साबिर निवासी रम्पुरा माफी थाना भोजीपुरा जिला बरेली उ.प्र, शाकिर खान पुत्र साबिर निवासी रम्पुरा माफी थाना भोजीपुरा जिला बरेली व संदीप पंवार पुत्र स्व. हरदेव पंवार निवासी एफसीआई गोदाम के पीछे चन्देरिया थाना चित्तौडगढ राजस्थान के माध्यम से आना पाया गया तथा विवेचना में पाया कि इन तीनों द्वारा लोगो से अपनी पहचान छिपाकर उक्त खाते में ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से पैसे लिए गए थे। जिस पर पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होने पूछताछ में बताया कि वे लोगों से कमीशन के बेस पर जीएसटी खातो का विवरण लेते हैं तथा अपना नाम पता छिपाकर उक्त खातों को आनलाईन गेमिंग एप बाइनेंस एप्प, 99 टेलीग्राम ग्रुप बनाकर लगाते है तथा उनसे जो पैसा आता है वो इन खातो में लेते हैं, तथा उक्त रूपयों को पैसो क्रिप्टो कैरेंसी में इन्वैस्ट करते हैं। पुलिस ने तीनों को नोटिस तामिल कराया गया है।



