Home News Posts उत्तराखंड महिला को नाम बदलकर झांसा देने वाले की व्यापारियों ने की पिटाई

महिला को नाम बदलकर झांसा देने वाले की व्यापारियों ने की पिटाई

0
374

ऋषिकेश। व्यापारी की पत्नी को नाम बदलकर झांसा देने वाले मुस्लिम युवक की व्यापारियों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।
मिली जानकारी के अनुसार जिम में सोहेल नाम के युवक ने खुद को शुभम बताते हुए व्यापारी की पत्नी से दोस्ती गांठने का प्रयास किया। इसकी जानकारी जब महिला के पति को मिली तो उन्होंने अन्य व्यापारियों को साथ में लेकर युवक की खोजबीन शुरू की। युवक की पहचान उजागर होने के बाद तमाम व्यापारी और राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन से जुड़े लोग उसे पीटते हुए ऋषिकेश कोतवाली ले गए। जहां महिला के पति ने युवक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है। इस प्रकरण को हिंदूवादी संगठनों ने लव जेहाद बताते हुए पहचान छिपाकर व्यापारी की पत्नी को बरगलाने वाले युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here