Home News Posts उत्तराखंड जेल से भागे कैदी

जेल से भागे कैदी

0
630

हरिद्वार। जेल में चल रही रामलीला के दौरान प्रवीण वाल्मीकि के गुर्गे सहित दो कैदी फरार हो गये। रोशनाबाद जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात रोशनाबाद जेल में चल रही रामलीला मंचन के दौरान दो कैदी जेलकर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर भाग निकले। जेलकर्मी पहले अपना स्तर से तलाश करते रहे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि फरार हुए कैदियों में से एक पंकज कुमार निवासी गोल भट्टा कुख्यात बदमाश प्रवीण वाल्मीकि का गुर्गा है। जिस पर हत्या सहित कई आपराधिक मुकदमेें दर्ज है। जो इन दिनों हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वहीं दूसरे कैदी का नाम राजकुमार निवासी ग्राम उजड़ी गौंडा उत्तर प्रदेश है। जो अपहरण मामले में विचाराधीन कैदी है। फरार हुए दोनों के खिलाफ डिप्टी जेलर की ओर से सिडकुल थाने में तहरीर दी गई है। वहीं कुख्यात कैदियों के फरार होने की खबर से पुलिस महकमें में भी हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here