Home News Posts उत्तराखंड ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

0
519

टिहरी। आनलाईन टे्रडिंग के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 16 सितम्बर को रविंद्र सिंह पुत्र एसएस गुसाईं निवासी 14 बीघा द्वारा थाना मुनि की रेती में तहरीर देकर बताया गया कि उनके साथ शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम से सीईओ आंनद सेलवा केसरो नाम की कंपनी द्वारा 15,77,000 रुपए की धोखाधड़ी की गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर ई— मेल आईडी तथा कुछ बैंक खातों का होना प्रकाश में आया तथा घटना में बैंक खातों तथा मोबाइल नंबरों के विवरण के आधार पर दीपक पुत्र सुरेश यादव निवासी गली नंबर 58 सेक्टर 23 संजय कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा (उम्र 24 वर्ष) तथा कृष्ण यादव पुत्र प्रसाद यादव निवासी गली नंबर 58 सेक्टर 23 संजय कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा (उम्र 22 वर्ष) का होना प्रकाश में आया। जिन्हे एक सूचना के बाद पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होने पूछताछ में बताया कि हम लोग मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं फरीदाबाद में हम लोगों की छोटी फैक्ट्री है दीपक ने बताया कि हमारी फैक्ट्री गेज फिक्सर की है तथा इसमें मेरे पिता ही काम करते थे। कृष्ण द्वारा बताया गया कि मैं होज पाइप के मोल्ड बनाने का काम करता हूं। हम लोगों की जान पहचान योगेश नाम के व्यक्ति से थी जिसने हमसे कोटक महिंद्रा,आईडीएफसी, इंडसइंड बैंक में करंट खाता खुलवाने को लेकर तथा हमको लालच देकर धनराशि देने का आश्वासन दिया गया। उसके द्वारा हमें समय—समय पर खाता खोलने के नाम पर धनराशि क्रमश 2 लाख, 2 लाख रुपए दिए गए। जिस खाते में हमारे द्वारा लोगों से धनराशि ली जाती थी उस पर हमारे द्वारा खातों में अपने नंबर दिए गए थे। हमारे द्वारा भिन्न—भिन्न लोगों से अलग—अलग समय पर काफी धनराशियों की धोखाधड़ी की गई। लालच में आने के कारण हम लोगों को अपनी बातों के जाल में फसाते थे तथा उनसे काफी अधिक धनराशि को विभिन्न तरह से प्रलोभन देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम धनराशि को खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here