Home News Posts उत्तराखंड युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

0
500

हरिद्वार। बाइक सवार दो बदमाशों ने देर रात एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की जांघ और हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अब मामले की जांच में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना गांव का रहने वाला नदीम मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात नदीम अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह पुहाना गांव के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइक सवार आए। इससे पहले कि नदीम कुछ समझ पाता बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ धक्का—मुक्की शुरू कर दी।
इसी दौरान बदमाशों ने तमंचा निकाल कर नदीम को गोली मार दी। गोली नदीम की हाथ और पैर में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वो फरार हो गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है और हमलावर रामपुर गांव के ही बताए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here