Home ताजा ख़बर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशगर्द ढेर, 4 जवान...

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशगर्द ढेर, 4 जवान हुए घायल

0
361


जम्मू। भारतीय सेना द्वारा जम्‍मू-कश्‍मीर में चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में आर्मी के जवानों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों के साथ हुई गोलाबारी में सेना के चार जवान घायल भी हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुलगाम जिले के आदिगाम देवसर क्षेत्र में सेना के आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। जिसमें आर्मी के जवानों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलाबारी में दो अज्ञात आतंकी ढेर हो गए और चार जवाबन और एक सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भी घायल हो गए। कश्मीर जाेन पुलिस ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की जिसमें उसने लिखा “कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल इस अभियान में लगे हुए हैं। 22 सितंबर को भी ऐसी ही घटना हुई थी। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here