नैनीताल। 14 वर्षीय किशोर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा अवैध सम्बन्धों की पोल खुलने के डर से किशोर को जंगल ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने इस हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 12 सितम्बर को थाना मुखानी पुलिस को सूचना मिली कि स्टील फैक्ट्री के जंगल मे एक अज्ञात बच्चे का शव पड़ा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो वह एक 14 वर्षीय बच्चे का शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान एक व्यक्ति रामाशंकर कश्यप द्वारा अपने बच्चे के रूप में की गयी।
रामाशंकर कश्यप पुत्र पूरन लाल कश्यप निवासी बोरा कालोनी थाना मुखानी जिला नैनीताल मूल पता दिमना पऊचा तहसील मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश थाना मुखानी में अपने गांव के ही निवासी सत्यवीर पुत्र स्व. ओम प्रकाश कश्यप जो कि किराए पर ही रामाशंकर कश्यप के पड़ोस में रह रहा था, तथा उससे पुरानी रंजिश भी रखता था,जो कि उससे पहले भी कई बार लड़ झगड़ चुका था, पर अपने बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई कि 12 सितम्बर की सुबह लगभग 7.30 बजे वह मेरे बेटे को बुलाकर ले गया और स्टील फैक्ट्री के जंगल के अंदर ले जाकर मेरे बेटे जिसकी उम्र 14 वर्ष है उसकी जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। बताया कि जब वह मेरे बेटे को स्टील फैक्ट्री के जंगल के अन्दर ले जा रहा था उस समय मेरे साले सूरज ने मेरे बेटे को सत्यवीर के साथ जाते हुए देखा था और पूछा कि कहाँ जा रहे हो तो बताया कि मुर्गी मारने जंगल मे जा रहे है। बताया कि 11 बजे मुझे सूचना मिली कि मेरे बेटे की लाश स्टील फैक्ट्री के जंगल में पड़ी है फिर मैं जंगल में गया तो मेरे बेटे की लाश झाडियों में पड़ी हुई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान एक सीसी कैमरे में मृतक किशोर एक 8 वर्ष के बच्चे के साथ जाता दिखाई दिया, पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसके पिता सत्यवीर द्वारा मृतक धर्मेन्द्र कश्यप को लाने हेतु भेजा था। जिस पर पुलिस ने आज सुबह आरोपी सत्यवीर को स्टील फैक्ट्री के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सत्यवीर ने पूछताछ में बताया कि मृतक की माँ के साथ उसके नाजायज सम्बन्ध थे, जिस कारण वह मुझसे रंजिश रखता था व हमेशा गाली गलौज करता रहता था। मुझे डर था कि कही मृतक यह बात अपने पिता व किसी को बता न दे। इस वजह से मैंने अपने बच्चे के माध्यम से उसे घर पर बुलाया उसे स्टील फैक्ट्री के जंगल मे जंगली मुर्गा मारने के बहाने ले गया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और वहीं जगंल में फेंक दिया।




