Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेसियों ने किया ईडी कार्यालय का घेराव, गिरफ्तार

कांग्रेसियों ने किया ईडी कार्यालय का घेराव, गिरफ्तार

0
936

युथ प्रदेश अध्यक्ष सुमित भूल्लर धक्का मुक्की में हुए घायल

देहरादून। केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों का दुरूपयोग के खिलाफ कांग्रेसियों ने ईडी कार्यालय का घेराव किया। जहां पर पुलिस ने उनको बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं मेंं तीखी नोंक झोंक हुई जिस पर युथ प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर बैरकेडिंग से नीचे गिरकर घायल हो गये। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।


आज यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए। जहां से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के लिए रूख किया। कांग्रेस कार्यकर्ता राजपुर रोड से घंटाघर, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक होते हुए ईडी कार्यालय पहुंचे जहां पर पुलिस ने उनको बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। नोंक झोंक के दौरान धक्का लगने से युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भूल्लर बैरकेडिंग से नीचे गिरकर घायल हो गये जिनको तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया। जिसके बाद वह वहीं पर धरने पर बैठ गये। कांग्रेसियों का आरोप है कि केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी व सीबीआई विपक्ष को दबाने के लिए छापे की कार्यवाही को अंजाम दे रहे हैं। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। काफी देर बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मीडिया प्रभारी गरिमा दसोनी, पूर्व विधायक राजकुमार, हीरा सिंह बिष्ट, रंजीत रावत, हरक सिंह रावत, ललित, जोत सिंह गुनसोला, दीप वोरा, काजल वोरा, गौरव चौधरी, मनमोहन मल्ल, नवीन जोशी, प्रकाश नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, राजेश उनियाल, आशीष भटनागर, अनुराग जैन आदि लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here