Home News Posts उत्तराखंड पांच साल के बच्चे को घर के आंगन से उठाकर ले गया...

पांच साल के बच्चे को घर के आंगन से उठाकर ले गया गुलदार

0
286

रिखणीखा। रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में माता के साथ रक्षाबंधन पर्व पर नानी के घर आए पांच साल के बच्चे को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया। जिसके बाद गांव में दशहत फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण देर रात तक बच्चे की तलाश करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम भी खोजबीन में जुट गई।
कोटा गांव के निवासी भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी का विवाह विकासखंड के उनेरी गांव में हुआ है। रक्षाबंधन पर्व पर वह सोमवार सुबह अपने पांच साल के बेटे आदित्य को लेकर अपने मायके कोटा गांव आई। देर शाम करीब 7 बजे घर के पास घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और जबडे़ में दबोचकर झाड़ियों में लापता हो गया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने लैंसडौन की तहसीलदार शालिनी मौर्य को दी। सूचना पर रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को मौके के लिए रवाना करवाया। इसके बाद सैकड़ों लोग बच्चे की तलाश में जुट गए। मंगलवार सुबह उन्हें वापस उनेरी गांव लौटना था। रिखणीखाल के कानूनगो प्रीतम सिंह ने बताया कि घर से करीब डेढ़ किमी दूर झाड़ियों में बच्चे का एक पैर मिला है।तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here