Home News Posts उत्तराखंड रेलवे स्टेशन पर सो रहे परिवार का बच्चा चोरी

रेलवे स्टेशन पर सो रहे परिवार का बच्चा चोरी

0
799

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से आठ माह के बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। यह परिवार बनारस से हरिद्वार आया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 4:30 बजे की है । जब हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पीड़ित सुरेश पुत्र राजकुमार निवासी बनारस उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अपने पांच बच्चों और पत्नी लक्ष्मीना के साथ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर सो रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे जब वह उठा तो उसका एक आठ माह का बच्चा वीरू लापता था। यहां वहां खोजने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने जांच पड़ताल की तो एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे को ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब बच्चे की तलाश में जुटी हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here