Home News Posts उत्तराखंड निवर्तमान पार्षद पति तिनका ने फिर बेची नगर निगम की भूमि, मुकदमा...

निवर्तमान पार्षद पति तिनका ने फिर बेची नगर निगम की भूमि, मुकदमा दर्ज

0
605

  • निगम प्रशासन क्यों है शांत, आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है राकेश के खिलाफ

देहरादून। निर्वतमान पार्षद पति राकेश उर्फ तिनका ने एक बार फिर 94 लाख में नगर निगम की जमीन बेच दी। शातिर तिनके के खिलाफ रायपुर थाने में धोखाधडी व शहर कोतवाली में गैगस्टर एक्ट में मुकदमें दर्ज हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुणाल वालिया पुत्र प्रदीप वालिया निवासी 48 बी रेसकोर्स द्वारा थाना रायपुर में प्रार्थना पत्र दिया कि आमवाला तरला की निवर्तमान पार्षद पति राकेश तिनका पुत्र बीरबल, निवासी ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड, रायपुर द्वारा उनसे सहस्त्रधारा रोड स्थित एक भूखण्ड को अपना बताकर उनसे उक्त भूखण्ड का सौदा किया तथा इसके एवज में उनसे 94 लाख रुपये प्राप्त किये गये। उक्त भूखण्ड के सम्बंध में जानकारी करने पर उसको ज्ञात हुआ कि उक्त भूमि नगर निगम की है। जिस पर राकेश तिनका से सम्पर्क करने पर उसके द्वारा धनराशि वापस करने की बात कहते हुए उन्हें 14 लाख रूपये वापस किये गये तथा शेष 80 लाख रूपये के गलत चैक उन्हें दिये गये। जिसके सम्बंध में उससे बात करने पर वह पैसे देने में आना—कानी करते हुए तरह—तरह के बहाने बनाने लगा। पुलिस ने कुणाल वालिया की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में अंतर्गत धारा 420 भारतीय दंड संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शातिर किस्म के तिनके के खिलाफ दो दिन पहले भी नगर निगम की जमीन बेचने का मुकदमा दर्ज किया गया था। यही नहीं पुलिस के अनुसार राकेश तिनका एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानो में पूर्व में भी धोखाधडी व अन्य अपराधों के कई मुकदमें दर्ज हैं। तिनके को पूर्व में गुंडा अधिनियम में भी जिला बदर किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार तिनके पर मुकदमा अपराध संख्या 180/2015 धारा 323/504/506/336, बनाम राकेश उर्फ तिनका आदि चालानी थाना रायपुर, मुकदमा अपराध संख्या 44/2019 धारा 420/120 बी बनाम राकेश उर्फ तिनका आदि चालानी थाना रायपुर, मुकदमा अपराध संख्या 241/2020 धारा 147/323/325 भादवि बनाम राकेश उर्फ तिनका आदि चालानी थाना रायपुर, मुकदमा अपराध संख्या 241/2022 धारा 420/406 भादवि बनाम राकेश उर्फ तिनका चालानी थाना रायपुर, मुकदमा अपराध संख्या 262/2018 धारा 13 जुआ अधि0 बनाम राकेश उर्फ तिनका चालानी थाना पटेलनगर, मुकदमा अपराध संख्या 403/2012 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम चालानी थाना कोतवाली नगर, मुकदमा अपराध संख्या 274/2024 धारा 420 भादवि बनाम राकेश तिनका आदि चालानी थाना रायपुर में दर्ज हैं। इसके अलावा राजपुर थाने में जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें तिनके ने दूसरे पक्ष से माफी मांगकर समझौता कर लिया था। इसी प्रकार इसके ऊपर कई आरोप अन्य भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here