Home News Posts उत्तराखंड नेपाल से भटक कर भारत आयी 2 नाबालिगों को किया नेपाल पुलिस...

नेपाल से भटक कर भारत आयी 2 नाबालिगों को किया नेपाल पुलिस के सुपुर्द

0
414

चम्पावत। नेपाल से भटक कर भारत आयी दो नाबालिगों को पुलिस ने ’नेपाल थ्री—एंजिल्स संस्था व गड्ढा चौकी नेपाल पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। पुलिस के इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा भूरी—भूरी प्रशंसा की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना बनबसा पुलिस को सूचना मिल कि 2 नाबालिग लड़कियां काफी समय से शारदा बैराज के आसपास घूम रही हैं जो काफी परेशान नजर आ रही हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चौकी शारदा बैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो दोनो लड़कियां चौकी क्षेत्र में घूमती हुई नजर आई। जिन्हें शारदा चौकी पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर चौकी शारदा बैराज लाया। दोनों बालिकाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि वह नेपाल राष्ट्र के बॉर्डर क्षेत्र गांव चांदनी दुधारा की रहने वाली हैं। दोनों की उम्र लगभग 15 वर्ष के आसपास है। आज गलती से पहली बार भारत राष्ट्र में आ गई थी और रास्ता भूल गई थी। इस पर चौकी शारदा बैराज पुलिस द्वारा उक्त दोनो बालिकाओं को सकुशल घर उनके घर पहुंचाये जाने हेतु नेपाल राष्ट्र में सक्रिय संस्था थ्री—एंजिल्स से एवं गड्ढा चौकी नेपाल पुलिस से संपर्क किया गया। कुछ समय बाद उक्त संस्था के सदस्य व नेपाल पुलिस के द्वारा चौकी शारदा बैराज उपस्थित आने पर दोनों नाबालिक बालिकाओं को पूर्ण तस्दीक के उपरान्त ’नेपाल थ्री—एंजिल्स संस्था व गड्ढा चौकी नेपाल पुलिस के सुपूर्द किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here