उत्तरकाशी: बरसाती नाले के उफान में दो कांवड़िए बहे

0
34





लोकेंद्र सिंह बिष्ट

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में आज गंगोत्री गोमुख मार्ग पर गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत चीड़बासा के नजदीक बरसाती नाले के उफान में दो कांवड़ियों के बह जाने की खबर है। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आज गंगोत्री चीडबासा नाले के उद्गम स्थल पर हिमखण्ड टूटने व वर्षा के कारण चीडबासा नाले पर बनी अस्थाई पुलिया बह गई थी। इस पुलिया बहने के बाद नाले को पार करते समय दो यात्री मोनू पुत्र किशोरी लाल, साउथ वेस्ट दिल्ली उम्र 31 वर्ष तथा सूरज पुत्र महावीर साउथ वेस्ट दिल्ली उम्र 23 वर्ष बह गए। जबकि उनका तीसरा साथी विकास पुत्र सुरेश उम्र 21 वर्ष सुरक्षित है, जो अभी गंगोत्री में है। विकास ने ही उक्त घटना की जानकारी पार्क के कनखू बैरियर पर दी थी। उसके द्वारा यह बताया गया कि पुलिया बहने के बाद वे नाले को पार कर रहे थे। जिस कारण नाले को पार करते समय यह घटना घटित हो गयी। रेंज अधिकारी ने सूचित किया है कि चीडवासा व भोजवासा में आज कुल लगभग 36 यात्री हैं। जो कि सकुशल है। चीडवासा नाले में सर्च व रेसक्यू का कार्य गतिमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here