देहरादून। स्कूटी सवार बदमाशों ने युवती से मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चमनपुरी निवासी संजना शर्मा ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह बाजार से घर की तरफ जा रही थी। जब वह आईटीआई पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे स्कूटी सवार युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और वहां से फरार हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।




