सभी पांचो सीटों पर जीती भाजपा लेकिन जीत का अंतर घटा

0
305

  • भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाकर रचा इतिहास

देहरादून। भले ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पिछले दो चुनाव में से सबसे कम सीटें मिलती दिख रही हो लेकिन तीसरी बार लगातार उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक के साथ उसने इतिहास रच दिया है। लेकिन इस बार उसकी जीत का मतान्तर पहले की तुलना में काफी कम रहा है।
उत्तराखंड में भाजपा ने एक बार फिर सभी पांचो सीटें जीत कर नया इतिहास लिख दिया है। 2019 के चुनाव में उसने सभी पांच सीटों पर दूसरी बार भी अपना कब्जा बरकरार रखा था, जो एक इतिहास था। इससे पहला राज्य गठन से लेकर 2019 तक कोई भी दल दो बार सभी सीटें नहीं जीत सका था। भाजपा और कांग्रेस बारी—बारी से जीतते रहे थे। लेकिन तीसरी बार भी भाजपा सभी पांच सीटें जीत पाएगी इसकी संभावना बहुत कम थी जो एग्जिट पोल के नतीजे आए थे उनमें भी कांग्रेस को एक या दो सीटें जीतने की संभावना जताई गयी थी। लेकिन कांग्रेस के हिस्से में फिर सभी सीटों पर हार ही आई है।
खास बात यह है कि इस बार भाजपा ने सभी पांच सीटें जीती जरूर है लेकिन उसकी जीत का मार्जिन सभी सीटों पर घटा है 2019 में भाजपा को अल्मोड़ा सीट पर 2,32,936 मतों से जीत मिली थी जो अब घटकर 1,75,000 के करीब रह गई है टिहरी गढ़वाल की सीट 2019 में भाजपा ने 3,00586 मतों से जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार इस सीट पर उसे एक लाख 31 हजार के करीब ही वोटो से जीत मिल सकी है। हरिद्वार की जो 2019 में 2,58,729 के मतदांतर से जीती थी उस पर अब भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत 2 लाख से कुछ ही अधिक मतों से जीत सके। सबसे बड़े मत्तांतर से इस बार नैनीताल सीट पर जीत मिली लेकिन अजय भटृ फिर भी 3,39,096 के 2019 के आंकड़े के आसपास भी नहीं पहुंच सके। वहीं पौड़ी गढ़वाल सीट 2019 में भाजपा प्रत्याशी ने 3,02,669 मतों से जीती थी जो अबकि बार काफी कम मतान्तर से जीती गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here