धरासू —यमुनोत्री मार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, 15 घायल

0
63

उत्तरकाशी। धरासू—यमुनोत्री मार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस के सडक पर पटलने से 15 लोग घायल हो गये। जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आज यहां यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रहे आंध्र प्रदेश और हैदराबाद के तीर्थ यात्रा की बस धरासू—यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा के पास बस सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल सभी यात्रियों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाल लिया है। जिला आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातः यात्री बस जो की यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए आ रहे थे अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोड पर ही पलटने की सूचना प्राप्त हुई। मोके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस, एन एच आई डीसीएल एवं स्थानीय लोगो द्वारा सभी यात्रियों को सकुसल बाहर निकाला गया। उत्तQ वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगो को हल्की चोटें आई है जिन्हे एम्बुलेंस के माध्यम से पीएचसी ब्रह्मखाल भेजा गया है। एन एस आईडीसीएल की मसिनो द्वारा बस को हटा दिया गया है मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के है। बता दिया कि यदि बस सड़क से थोड़ी नीचे जाती तो 40 से अधिक यात्रियों की जिंदगी मुश्किल में पड़ जाती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here