बार में सरेआम डीजे की गोली मारकर हत्या

0
41


रांची। रांची में एक्सट्रीम बार में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार (26 मई) देर रात एक्सट्रीम बार में हुई। सुबह करीब 1 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चुटिया थाने की पुलिस ने घायल कर्मचारी को रिम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे। उनका बार के स्टाफ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इनमें से एक युवक ने बार में डीजे प्ले करने वाले युवक पर गोली चला दी। गोली पश्चिम बंगाल निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे की छाती में लगी। गोली चलाने के बाद सभी युवक वहां से भाग गए। रांची के एसएसपी, एसपी, सिटी डीएसपी के अलावा चुटिया और कोतवाली के थाना प्रभारी देर रात बार में हुई गोलीबारी की घटना की जांच के लिए पहुंचे। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं। साथ ही बार के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा हत्याकांड मर्डर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स रात 1:19 बजे एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार से बाहर निकलते हुए सैंडी डीजे पर राइफल से गोली चलाते हुए दिख रहा है। गोली लगने के बाद संदीप थोड़ी दूर तक चलता है, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ता है। गोली चलाने वाले शख्स ने ना तो टी-शर्ट पहनी थी ना हीं शर्ट। उसने सिर्फ शॉर्ट्स पहने हुए थे और अपने चेहरे को ढका हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here