Home News Posts उत्तराखंड जानकीचटृी में करंट लगने से घोड़े की मौत

जानकीचटृी में करंट लगने से घोड़े की मौत

0
674

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के आखिरी पड़ाव जानकीचटृी में आज करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा—खच्चर संचालकों ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही घोड़े के मालिक के लिए मुआवजे की भी मांग की।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई कर प्रभावित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जहां घोड़े खच्चर खड़े होते हैं वहां पर खंभे में करंट आ रहा था। एक घोड़ा खंभे के पास ही खड़ा था और वह उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में कोई और जानवर या श्रद्धालु करंट की चपेट में नहीं आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here