Home News Posts उत्तराखंड कैदियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर मुख्य सचिव गम्भीर

कैदियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर मुख्य सचिव गम्भीर

0
646

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने कैदियों की समय पूर्व रिहाई को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में न्याय विभाग और गृह विभाग के अधिकारियों की समिति में जेल से कैदियों की समय पूर्व रिहाई पर विचार किया गया। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देश एवं उत्तराखंड जेल मैनुअल में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्यवाही की जायेगी, सर्वप्रथम, ट्रायल कोर्ट, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से आख्या प्राप्त करके पुनः समिति के समक्ष विचार किया जाएगा। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल से अनुरोध किया जायेगा की सभी न्यायालयों को निर्देशित करें के प्राथमिकता पर आख्या भेजें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here