पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत, 70 से अधिक लोग घायल

0
166


नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को जोरदार धमाका हो गया है। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। पटाखा फैक्ट्री में हुए सिलसिलेवार धमाकों से 13 किलोमीटर तक धरती हिल गई। आसमान में आग की लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार फैल गया। पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिससे आग आसपास के घरों में फैलने लगी। धमाकों से 13 किलोमीटर की धरती हिल गई। ऐसा लगा कि भूकंप आया है। साथ ही धमाकों की आवाज सुनकर लोग डर गए। घटना के वक्त मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे। विस्फोट की आवाज ऐसी सुनाई दे रही थी कि जैसे बम गिराया जा रहा है। आसपास के लोग भी भागने लगे थे और 60 घरों में आग लग गई।
इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर आगजनी का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है कि हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की सूचना आई है। 60 से अधिक घरों में आग भी लग गई है। हरदा की आगजनी में 8 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है, जबकि 70 से अधिक लोग झुलस गए हैं। आग इतनी भीषण है कि रेस्क्यू टीम भी फंसे लोगों को निकालने में फेल साबित हो रही है। करीब दो घंटे तक फैक्ट्री में धमाके होते रहे। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई है और वे अपनी जान बचाकर भागने लगे। आग फैलने पर प्रशासन ने 100 से अधिक घरों को खाली करवा दिया है। एमपी के सीएम मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया है। इसे लेकर उन्होंने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है और मंत्री-अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। सीएम ने मतृकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here