Home News Posts उत्तराखंड पकड़े जाने के डर से दरोगा को मारी गोली, मुठभेड़ में हुआ...

पकड़े जाने के डर से दरोगा को मारी गोली, मुठभेड़ में हुआ घायल

0
465


देहरादून। पत्नी के सिर पर गोली मारकर उसे घायल अवस्था मे जंगल में छोड़ने वाले वाले आरोपी ने दबिश के दौरान पकडे जाने के डर से दरोगा को गोली मारकर घायल किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है, दरोगा व आरोपी का उपचार जारी है।
उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी को रायपुर पुलिस को थानों रोड पर पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पडी मिली थी। जिसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ पता चला कि महिला के सिर में गोली फंसी हुई है। चिकित्सकों ने आपरेशन कर गोली निकाल दी। महिला की शिनाख्त सोनीपत निवासी तानियां के रूप में हुई। हरिद्वार निवासी तानिया का विवाह 2020 में सोनीपत निवासी शुभम से हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि तानिया का पति शुभम मसूरी में एक होम स्टे में रह रहा है। देर रात्रि रायपुर पुलिस जब उक्त स्थान पर पहुंची तो पकडे जाने के डर से शुभम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिससे दरोगा मिथुन कुमार गोली लगने से घायल हो गया। जिसको मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । पुलिस ने देर रात को शुभम को भी मुठभेड़ के बाद कुठालगेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वह भी घायल अवस्था में है जिसके पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी हैए जिसका उपचार जारी है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here