- कई—कई दिनों तक नहीं उठाया जा रहा है निगम क्षेत्रों से कूड़ा
देहरादून। नगर निगम की कूड़ा उठान व्यवस्था राजधानी दून में राम भरोसे ही चल रही है। आलम यह है कि कई कई दिनों तक वार्डो व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा न उठाये जाने के कारण स्थानीय लोग हैरान परेशान है। जबकि पिछले दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा कूड़ा उठान हेतू नगर निगम की 58 गाड़ियों को वार्डो के लिए रवाना किया गया था। निगम के अधिकारियों को इस पर जल्द संज्ञान लेना होगा अन्यथा स्थिति बेकाबू होने में देर नहीं लगेगी।
राज्य की राजधानी देहरादून जहंंा सदैव पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है और जहंा स्कूल, कालेज और होटलों सहित अन्य व्यापारिक संस्थानों की भरमार है। उस राजधानी देहरादून में नगर निगम द्वारा चलायी जाने वाली कूड़ा उठान व्यवस्था अब चरमराने लगी है। जबकि पिछले दिनों सीएम धामी द्वारा निगम वार्डो के कूड़ा उठान व्यवस्था को सूचारू रखने के लिए 58 वाहन रवाना किये गये थे। बताया जा रहा हैै कि ईसी रोड, राजपुर रोड, डालनवाला क्षेत्रों में जहंा कई प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान है वहंा कई—कई दिनों तक कूड़ा उठान न होने के कारण स्थिति गम्भीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से यहंा कूड़ा उठान के वाहन नहीं आये है। जिससे उन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल इस समस्या पर गौर करने की जरूरत है ताकि लोगों को इस गम्भीर समस्या से निजात मिल सके।