12 साल से फरार हत्या व डकैती के आरोपी को जालंधर से किया गिरफ्तार

0
324

देहरादून। हत्या व डकैती के मामले में 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियो को विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े दिशा— निर्देश निर्गत किए गए हैं, जिसके चलतें थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा थाना राजपुर में दर्ज हत्या व डकैती के मामले में न्यायालय से जमानत लेने के उपरांत विगत 12 वर्षों से फरार चल रहे अजय पुत्र भारत भूषण निवासी गांव नगरा निकट रेलवे फाटक बिजलिपला, थाना बिलगा, जालंधर, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे, परंतु पुलिस द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों में दी गई दबीशो के उपरांत भी आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी के संबंध में सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये गए अथक प्रयासों से पुलिस टीम को आरोपी के जालंधर में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल पुलिस टीम को जालंधर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा जालंधर में आरोपी के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए 05 जनवरी 24 को अजय पुत्र भारत भूषण को जालंधर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी के साथी कुलविंदर के जालंधर निवासी संजीव नाम के व्यक्ति की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते अजय अपने 04 अन्य साथियों के साथ संजीव को लेकर देहरादून आया तथा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी रोड पर पुरकुल जाने वाले रास्ते में उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया तथा मृतक संजीव की इनोवा कार को लूट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा उक्त घटना में अभियुत्तQ अजय सहित उसके 04 अन्य साथियों कुलविंदर सिंह निवासी जालंधर, मनजीत सिंह निवासी जालंधर, पंकज शर्मा निवासी कांवली रोड देहरादून, तथा राहुल कुमार निवासी जम्मू को वर्ष 2012 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अजय न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के उपरांत न्यायालय में पेश न होकर लगातार फरार चल रहा था। आरोपी का कोई स्थाई ठिकाना नहीं था तथा आरोपी द्वारा अपने किराये के मकान के पते को ही पहचान पत्र में अपना स्थाई पता अंकित कराया था, जिस कारण उस तक पहुंच पाना काफी मुश्किल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here