खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

0
118

नैनीताल। सड़क दुर्घटना में एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर घायलो को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसा सेराघाट में रामपुर के पास हुआ है। मृतकों में गंगा सिंह (38) पुत्र दीवान सिंह निवासी गिरगांव हाल निवासी दिनेशपुर (रुद्रपुर) और उनकी ताई तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. जय सिंह निवासी गिरगांव मुनस्यारी शामिल हैं। जबकि पूरन सिंह और गोपाल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो शवों को कब्जे में लेकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और एक घायल को सेराघाट तथा दूसरे को बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने गिरगांव जा रहे थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौत से गिरगांव में चल रही शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे ही ग्रामीणों को तुलसी देवी और गंगा सिंह के मौत की सूचना मिली माहौल गमगीन हो गया। गांव में 30 नवंबर को विजय सिंह के बेटे महेश की बरात बागेश्वर के गोगिना गांव जानी थी। चचेरे भाई के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिक पूरन सिंह अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह के साथ कार से गांव आ रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here