Home News Posts उत्तराखंड 300 नशीले इंजेक्शन व बन्दूक सहित ईनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

300 नशीले इंजेक्शन व बन्दूक सहित ईनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

0
468

नैनीताल। नशा तस्करी मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक दस हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 300 नशीले इंजेक्शन व एक देशी बन्दूक भी बरामद की है।
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बीती शाम रामनगर पुलिस द्वारा एक पुख्ता सूचना के बाद 10 हजार के ईनामी व क्षेत्र के हिष्ट्रीशीटर रामनगर निवासी शानू खान गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 300 नशे के इंजेक्शन और एक अवैध देशी बंदूक बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ पूर्व में भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि आरोपी 2 मुकदमों में वांछित चल रहा था जिस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह इंजेक्शन कहां से लाया था और कौन—कौन उसके साथ शामिल थे मामले की जांच के बाद आरोपी के साथ शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस कर रही है । सीओ ने बताया कि आरोपी द्वारा लंबे समय से यह काम किया जा रहा था तथा पुलिस को इसकी तलाश थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here