Home News Posts वह मुझे गले लगाने आया था अति उत्साहित था, इसे सुरक्षा में...

वह मुझे गले लगाने आया था अति उत्साहित था, इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे : राहुल गांधी

0
642


नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला सामने आया। यात्रा के दौरान एक शख्स सारे सुरक्षा इंतजामों को धता बताते हुए राहुल गांधी के बिल्कुल करीब पहुंच गया। यह देखकर सुरक्षाकर्मियों को हाथ-पांव फूल गए उन्होंने आनन-फानन में शख्स को पकड़ लिया। वहीं, बाद में पता चला की शख्स राहुल गांधी को गले लगाना चाहता था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद इसकी पुष्टी की है। राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने होशियारपुर में कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। शख्स केवल मुझे गले लगाना चाहता था। अति-उत्साह में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। वरुण गांधी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं आरएएसएस के दफ़्तर में नहीं जा सकता।।। वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता।
पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर विंग के आईजी जीएस ढिल्लों ने कहा कि वीडियो से लगता है कि ये सुरक्षा में चूक है। हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिस तरीके से उसने राहुल गांधी को गले लगाया उसकी उम्मीद नहीं थी। जब तक मैं आश्वस्त नहीं होता कि वे बुलाने पर आया था या किसी के साथ आ गया था, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here