Home News Posts मुस्लिम देश मोरक्को खरीदेगा भारत से छह पहियों वाले 92 मिलिट्री ट्रक...

मुस्लिम देश मोरक्को खरीदेगा भारत से छह पहियों वाले 92 मिलिट्री ट्रक !

0
563


नई दिल्ली। मोरक्को की रॉयल आर्म्ड फोर्सेस को छह पहियों वाले 92 मिलिट्री ट्रक मिलने वाले हैं। खास बात यह कि इन ट्रकों का निर्माण भारतीय कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम ने किया है। इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। मुस्लिम देश मोरक्को का भारत से मिलिट्री ट्रक खरीदना सुर्खियां बना हुआ है। मोरक्को ने अपनी सेना को मजबूती देने के लिए भारत पर भरोसा जाताया है। पाकिस्तान और मोरक्को के बीच दोस्ताना संबंध भी है। लेकिन, जब बात आती ही सुरक्षा की तो वो पाकिस्तान से किनारा करते हुए भारत के पास पहुंच जाता है।आज दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो भारत में बने हथियार, मिसाइल, फाइटर जेट्स, सैन्य वाहन से लेकर अन्य चीजों खरीदते हैं।
वहीं, मोरक्को की सेना ने भी एक बयान जारी करते हुए ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है कि, ऑर्डर किये गये मिलिट्री ट्रकों की डिलिवरी होने वाली है। IDRW ने कुछ फोटो पोस्ट कीं जिनमें छह पहियों वाले 92 LPTA 244 ट्रक भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पोर्ट पिपावाव से मोरक्को को निर्यात किए जाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। मिलिट्री अफ्रीका वेबसाइट ने ट्रकों की विशेषताएं बताते हुए कहा कि इन्हें हथियारबंद वाहनों में बदला जा सकता है और इनका कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, जब फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को सेमीफाइल में पहुंचा तो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे ‘मुस्लिम टीम’ की जीत बताया था। मोरक्को की 97 फीसदी से अधिक आबादी मुस्लिम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here