Home News Posts भ्रष्टाचार के आरोप में आंग सान सू को 7 साल की सजा

भ्रष्टाचार के आरोप में आंग सान सू को 7 साल की सजा

0
587


नई दिल्ली। म्यांमार की एक अदालत ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ नेता आंग सान सू की को सात साल की जेल की सजा सुनाई है। नोबेल पुरस्कार विजेता सू की को हेलिकॉप्टर किराए पर लेने और उसका रखरखाव करने से संबंधित भ्रष्टाचार के पांच मामलों में जेल में डाल दिया गया था। नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार के दशकों के सैन्य शासन के विरोध की प्रमुख नेता आंग सान सू की को तख्तापलट के बाद से हिरासत में लिया गया था। उनको पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि वह अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करती रही हैं। अब नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here