Home News Posts उत्तराखंड शहीद दुर्गामल पार्क से किशन नगर चौक तक निकाला “भारत जोड़ो यात्रा”

शहीद दुर्गामल पार्क से किशन नगर चौक तक निकाला “भारत जोड़ो यात्रा”

0
576

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्या कुमारी से कश्मीर तक चल रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के समर्थन में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर दिनांक 14 नवम्बर, 2022 को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती से भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की जयंती दिनांक 19 नवम्बर, 2022 तक प्रदेशभर में जिला, ब्लाक, न्याय पंचायत स्तर पर पूरे पखवाडेभर विभिन्न कार्यक्रम प्रत्येक दिन आयोजित करने का निर्णय लिया है।
इसी कार्यक्रम के तहत आज देहरादून जनपद के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद दुर्गामल पार्क से किशन नगर चौक तक प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी की उपस्थिति में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सीधा असर भारत में बढती हुई तानाशाही सरकार पर हो रहा है। उन्होनें कहा कि नितिन गडकरी, बाबा रामदेव, सुमित्रा महाजन जैसे लोग यात्रा की तारीफ कर चुके हैं। उन्होनें बताया कि इस यात्रा का मकसद चुनाव जितना नहीं बल्कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है। साथ ही, यह भाजपा सरकार की नीति व नीयत से देश पर कुप्रभाव के विरोध में भी है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महासचिव श्रीमती गोदावरी थापली ने कहा, कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को न केवल कांग्रेस समर्थकों, न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है. बल्कि पार्टी के आलोचक भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं. और जो त्रिशंकु हैं… यानी जो न हमारे समर्थक हैं और न हमारी आलोचना करते हैं. वो भी जानना चाहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा क्या है?

इस मौके पर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष देहरादून डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा, कि कांग्रेस के घटक दल भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन कर रहे हैं. हर जगह इसे जनता का अच्छा खासा जुड़ाव मिल रहा है. भारत जोडो यात्रा को जनता द्वारा भरपूर समर्थन मिल रहा है. राहुल गांधी जी की इस भारत जोडों यात्रा का असर पूरे देश में दिख रहा है।

यात्रा में उपस्थित मुख्य रूप से विधायक ममता राकेश, महानगर प्रभारी भारत जोडो यात्रा प्रभारी राजवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र थापली, पी0के0 अग्रवाल, नवीन जोशी अनिल नेगी, सुरेन्द्र रावत सोनू, प्रशान्त खूडूरी, जगदीश चौहान, विकास राज, मोहन थापली, रितेश जोशी, पवन खरोला, अमित गुप्ता, सागर लाबंा, मेघ सिंह कण्डारी, सूरज क्षेत्री, अकिल प्रधान, अशोक खण्डूरी, महेश चन्द, अनिल बस्नेत, प्रदीप डोभाल, राजेन्द्र धवन, दुर्गा राई, नागेन्द्र उनियाल, सुरेन्द्र रावत, गोविन्द पुण्डिर, सचिनानन्द तिवारी, दीपक राई, विनिता खत्री, पिया थापा, भूपेन्द्र नेगी, कपिल चौधरी, सतिश पंत, डी0बी0 क्षेत्री, नन्दा रावत, निशान्त, सोनू तिवारी, लक्की राणा, विकास ठाकूर, देेवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here