Home News Posts उत्तराखंड सीएम धामी ने पुलिस लाईन में रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग...

सीएम धामी ने पुलिस लाईन में रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

0
590

पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य लोगों ने किया रक्तदान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रत्तQदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य लोगों द्वारा रत्तQदान किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा के अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज से 02 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत स्वच्छता, रत्तQदान एवं सेवाभाव के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रत्तQदान महादान है। इस पुण्य कार्य से हम अनेक लोगों को जीवनदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ई रत्तQकोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर स्वैच्छिक रत्तQदान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशत्तQ एवं समृद्धशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रत्तQदान शिविर लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कि प्रदेश में 52 ब्लड बैंक हैं। अधिक से अधिक लोग रत्तQदान कर सकें, इसके लिए पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा की गई है।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here