Home News Posts पुंछ में बस खाई में गिरने से 11 की मौत, 25 घायल

पुंछ में बस खाई में गिरने से 11 की मौत, 25 घायल

0
840

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज यानी बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुंछ के सवजियान इलाके में आज तड़के एक मिनी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोग घायल हैं। मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने इस घटना की जानकारी दी। वहीं, इस हादसे पर दुख जताते हुए उपराज्यपाल ने मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया। शहजाद लतीफ ने कहा कि इस हादसे में घायलों को बचाने के लिए सेना का बचाव अभियान जारी है। अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है और घायलों को मंडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुंछ हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है और प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 5-5 लाख रुपये की राहत की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।
अधिकारियों की मानें तो बस से करीब 36 यात्री सफर कर रहे थे और यह गली मैदान से पुंछ की तरफ जा रही थी। हालांकि, सावजियान के सीमावर्ती इलाके में बरारी नाले के पास बस हादसे की शिकार हो गई। इस मामले में 25 लोग घायल हो चुके हैं। सेना, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here