अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रमाण पत्रों सहित एक गिरफ्तार

0
367

पिथौरागढ़। फर्जी प्रमाण पत्रों सहित अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने आये एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र ज्यादा हो जाने पर उसने नकली कागजात बनवाकर भर्ती में शामिल होने की योजना बनाई थी।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को सेना द्वारा सूचना दी गयी कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु आया अभ्यर्थी दीपक सिंह जैमुवाल पुत्र लक्ष्मण सिंह जैमुवाल निवासी ग्राम पोस्ट नामिक मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़, को संदिग्धता के आधार पर आर्मी भर्ती ग्राउंड से पकड़ा गया है। जिसके प्रमाण पत्रों की जाँच करने पर उसके पास दो आधार कार्ड, दो हाईस्कूल की अंक तालिका, जन्म प्रमाण पत्र, आदि मिले। सभी में उसकी जन्मतिथि अलग—अलग होना पाया गया। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी अग्निवीर भर्ती हेतु आयु निकल गई थी जिस कारण मेरे द्वारा यह जाली कागज तैयार किए और अपनी उम्र कम करवा कर अपनी जन्मतिथि 01/08/2003 कराई गई और अग्निवीर भर्ती हेतु अपना फार्म सबमिट कराया गया। पुलिस द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here